उत्तर प्रदेश

थाना को0 मनकापुर ने अवैध शराब से सम्बन्धित मालों का कराया निस्तारण

ऑपरेशन क्लीन थाना अभियान’ के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक थाना को0 मनकापुर ने अवैध शराब से सम्बन्धित मालों का कराया निस्तारण

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने ऑपरेशन क्लीन थाना अभियान के अन्तर्गत थानों पर दाखिल मालों के निस्तारण हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देशन के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर द्वारा मा० न्यायालय से अवैध शराब के नष्ट कराने हेतु आदेश प्राप्त कर आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी मनकापुर द्वारा राजस्व टीम का गठन नीलामी हेतु अधिकारी नामित किया था जिसके क्रम दिनांक 06.05.2023 को थाना मनकापुर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दाखिल 410 मालों (अवैध शराब) को राजस्व टीम की उपस्थिति में नियमानुसार नष्ट कर निस्तारण कराया गया

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button