उत्तर प्रदेश

आकांक्षा दुबे:समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए मिली तारीख,

आकांक्षा दुबे:समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए मिली तारीख, जानें कोर्ट ने क्या दिया आदेश

वाराणसी।भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 9 मई को सुनवाई होगी।ये आदेश शनिवार को अपर जिला जज प्रथम की अदालत ने दिया। बता दें कि समर सिंह जिला जेल में बंद है।आकांक्षा दुबे बीते माह 26 मार्च को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।

आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को समर को न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।

26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख निर्धारित की थी।आज शनिवार को अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 9 मई निर्धारित कर दी है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button