पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने जिले का नाम कुशभवनपुर करने के लिए दिया सीएम को मांग पत्र

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने जिले का नाम कुशभवनपुर करने के लिए दिया सीएम को मांग पत्र
सुल्तानपुर। नगर के सर्कस वाले मैदान में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह ने सुल्तानपुर जिले का पौराणिक इतिहास बताते हुए मुख्यमंत्री से सुल्तानपुर का नाम कुशभवनपुर रखने की मांग की।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। मुख्यमंत्री ने भी* डॉक्टर एमपी सिंह का मांग पत्र लेने के बाद उस पर जल्दी फैसला करने का आश्वासन दिया है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने मंच से सुल्तानपुर जिले के पौराणिक नाम कुशभवनपुर की चर्चा भी की ।
लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट रणविजय सिंह स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



