उत्तर प्रदेश

मतदान कर्मियो की दिखी लापरवाही मतपेटियों को इधर उधर रखकर कर रहे चाय नाश्ता

मतदान कर्मियो की दिखी लापरवाही मतपेटियों को इधर उधर रखकर कर रहे चाय नाश्ता

संवाददाता अय्यूब आलम

जनपद गोंडा में नगर निकाय व नगर पंचायत चुनाव समाप्त होने के पश्चात तत्काल कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्रों से मत पेटियों को मतदान कर्मियो द्वारा प्रशासन द्वारा चिन्हित मतगणना केंद्र स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है जिसमे कुछ मतदान कर्मियो द्वारा बड़ी लापरवाही सामने आई है कुछ मतदान कर्मी मत पेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम ना पहुचाकर उसे इधर उधर रखकर चाय नाश्ते में लगे नजर आए जिस पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं पड़ी इस तरह की लापरवाही से मत पेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है आखिर क्यों कुछ अधिकारी कर्मचारी ऐसे संवेदनशील मामलो में लापरवाह नजर आते है इस का जवाब किसी के पास नही है अगर इस तरह की लापरवाही से कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो इसका जवाब कौन देगा।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button