डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यक्रम की पत्रकारों ने नहीं की कवरेज

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यक्रम की पत्रकारों ने नहीं की कवरेज
मंच पर बैठे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सांसद अरुण सागर सहित तमाम जिले के नेता साधे रहे चुप्पी.
शाहजहांपुर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के प्रभाव इन मतदाता सम्मेलन को कवर करने पहुंचे पत्रकार गांधी भवन प्रेक्षागृह में अंदर बैठे हुए थे इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी आकर मीडिया कर्मियों के बैग बाहर रखने की बात करने लगे. और मीडिया कर्मियों को अपने-अपने बैग बाहर रखकर आने और तलाशी करने की बात कही जिस पर मीडिया कर्मियों ने इस बात का विरोध किया और कहां कि हमारे बैग में मीडिया संबंधित ही चीजें रखी हुई है चेक लीजिए और अगर कार्यक्रम में बैग लाना मनादी था तो मीडिया कर्मियों को पहले से ही प्रशासन द्वारा अवगत करा देना चाहिए था।
इस बात को लेकर वाद विवाद बढ़ा तभी करीब दो दर्जन मीडिया कर्मी कार्यक्रम का कवरेज छोड़कर चले आए.
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के इस व्यवहार से पत्रकारों में काफी रोष है. पत्रकार अगली रणनीति के संबंध में बैठक कर इस संबंध में कोई निर्णय लेने की बात कर रहे हैं।.. *इंडिया न्यूज़ दर्पण.. से अवनीश कश्यप की रिपोर्ट*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



