थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की सयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-

थाना कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की सयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार-
आज दिनांक 03.05.2023 को थाना कोतवाली पुलिस के उ0नि0 श्री जयविन्द कुमार मय टीम व एसओजी टीम प्रभारी श्री उ0नि0 गजेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर दौरान चेकिंग 1 नफर अभियुक्त मनोज यादव पुत्र रामचेत सा0 बनपुरवा थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर को दिनांक 03.05.2023 को, बनपुरवा गांव के पास थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर से गिरफ्तार किया गया । दिनांक 01.05.2023 को वादी मुकदमा तिलक राम पुत्र स्व0 भागीरथी सा0 बरगदवा मड़वानगर थाना कोतवाली जिला बस्ती के प्रार्थना पत्र के आधार पर बडेवन से ट्रैक्टर चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 145/23 धारा 379 IPC ट्रैक्टर चोरी के सम्बन्ध में पूर्व में पंजीकृत किया जा चुका है । ट्रैक्टर व एक अभियुक्त पूर्व में पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार किया जा चुका है उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी के दौरान फरार हो गया था जिसे आज थाना कोतवाली पुलिस टीम व एसओटी टीम के सयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार कर बाद विधिक कार्यवाही मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –*
1.- मनोज यादव पुत्र रामचेत सा0 बनपुरवा थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1-उ0नि0 श्री जयविन्द कुमार चौकी प्रभारी मडवानगर थाना कोतवाली बस्ती ।
2-उपनिरीक्षक उ0नि0 श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद बस्ती ।
3- हे0का0 विनोद यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
4- हे0का0 अनन्त यादव एसओजी टीम जनपद बस्ती ।
5- कां0 कर्मचन्द्र एसओजी टीम जनपद बस्ती।
6- का0 गजेन्द्र प्रताप सिंह एसओजी टीम जनपद बस्ती।
7- कां0 अभिषेक सिंह एसओजी टीम जनपद बस्ती।
8- कां0 साजिद जमाल एसओजी टीम जनपद बस्ती।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



