कुशीनगर:शैक्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए बीएड विभाग के 46 प्रशिक्षु- कसया

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।
कुशीनगर:शैक्षिक प्रदर्शनी में शामिल हुए बीएड विभाग के 46 प्रशिक्षु- कसया । कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज के बीएड विभाग की तरफ से कॉलेज परिसर में शैक्षिक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें बीएड विभाग के 46 प्रशिक्षु शामिल हुए। प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि विद्यार्थियों के चिंतन और उनकी अभिव्यक्ति उजागर करने के लिए प्रदर्शनी उचित मंच उपलब्ध कराती है।इसलिए ऐसे प्रदर्शनी में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को शामिल होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रशिक्षु उद्देश्य और उनके महत्त्व के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी ली। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विभ्राट चंद कौशिक, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुमुद त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान डॉ. निगम मौर्य, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. दुर्ग विजय पाल सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



