उत्तर प्रदेश

अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन ने तहसील जलालाबाद में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल

शाहजहांपुर। अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन ने तहसील जलालाबाद में स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल मंडी समिति जलालाबाद का निरीक्षण किया, इस दौरान स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल बनाए जाने में सावधानियां के लिए उप जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सुझाव देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में छिड़काव कर लिया जाए ताकि कीड़े मकोड़े आदि की समस्याएं न रहे। स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए अलग गैलरी बनाई जाए जिसमें जलालाबाद नगर पालिका के लिए अलग तथा अल्लाहगंज नगर पंचायत के लिए अलग-अलग हो। नगर पालिका जलालाबाद में कुल 12 मतगणना टेबल तथा तथा नगर पंचायत अल्हागंज में में 6 मतगणना टेबल लगाई जाएगी। प्रत्याशियों और कार्मिकों के आने जाने के लिए अलग अलग रास्ते बनाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल में एक ही वार्ड की गणना होगी।कुल 4 चक्रों में मतगणना कराई जाएगी। वीडियो कैमरा और सीसीटीवी कैमरा पर्याप्त संख्या में लगाया जाए। जालीदार बैरिकेडिंग तथा मजबूत बैरिकेडिंग लगाई जाए ताकि पूर्ण रूप से सुरक्षा हो। मतगणना स्थल के साथ मुख्य गेट पर भी माइक और साउंड की व्यवस्था रहे ..*इंडिया न्यूज़ दर्पण.. से .रिपोर्टर .अवनीश कश्यप*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button