अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च, जनता को सुरक्षा का दिलाया एहसास

बलरामपुर। जनपद में प्रथम चरण में निकाय चुनाव यानि कि 4 मई को मतदान होगा। नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ० महेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कस्बा तुलसीपुर में पुलिस एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।
नगर निकाय चुनाव-2023 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना तुलसीपुर कस्बा क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा कस्बा तुलसीपुर में एरिया डोमिनेशन किया गया। जिलाधिकारी डॉ० महेन्द्र कुमार ने आम-जन को जागरूक करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चुनाव सम्बन्धी अफवाहें, भ्रामक तथ्य पोस्ट करने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सूचना तत्काल डायल -112 पर एवं थाना स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि थाना संवेदनशील अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों आदि प्रमुख चौराहों पर फ्लैग मार्च कर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आमजन को आश्वस्त कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपदीय पुलिस शान्ति, सुरक्षा बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर नम्रिता श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दूबे व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध ब्यूरो चीफ बलरामपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



