उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के भाई बसपा सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द

गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के भाई बहुजन समाज पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है।अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द करने का यह फैसला बीते दिनों गैंगस्टर एक्ट में उन्हें हुई चार साल की सजा के बाद लिया गया है।अफजाल अंसारी की सदस्यता को 29 अप्रैल से रद्द किया गया है।सदस्यता रद्द करने को लेकर लोकसभा सचिवालय की ओर से एक नोटिफिकेश भी जारी किया गया है।

 

बता दें कि बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सज़ा सुनाई थी और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया गया था।अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।कोर्ट के इस फैसले के बाद अफजाल अंसारी को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया था।

 

जानें क्या है पूरा मामला जिस पर आना है फैसला

 

22 नवंबर 2005 को मुहम्मदाबाद पुलिस ने भांवरकोल में कृष्णानंद राय हत्याकांड और वाराणसी में नंद किशोर रूंगटा के मामले को गैंग चार्ट में शामिल करते हुए मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था।इसके बाद से अफजाल अंसारी जमानत पर थे‌।

 

विधायकी हारने पर कराई गई थी राय की हत्या

गाजीपुर में 29 नवंबर 2005 को मोहम्मदाबाद से तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित 7 लोगों की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी।चुनावी रंजिश से कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी।इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी और अफजाल को आरोपी बनाया गया था। बता दें कि मुख्तार अंसारी के प्रभाव वाली मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 2002 में अफजाल अंसारी को हराकर कृष्णानंद राय ने जीत हासिल की थी।इसी वजह से कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button