उत्तर प्रदेश

कुशीनगर:तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश।

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

कुशीनगर:तेज आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि और बारिश।बनकटा बाजार। क्षेत्र के नारायणपुर कोठी, खनुआ नदी, दुलदुलिया चौराहा और बिनटोलिया समेत आस-पास के इलाकों में सोमवार की शाम करीब पांच बजे आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।इस समय चली आंधी से कई पेड़ और बिजली के तार-पोल सड़क पर गिर गए। इससे इन रास्तों पर आवागमन बाधित हो गया है।करीब पांच बजे आंधी के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने लगी। उस समय कई लोग बाजार करने के लिए निकले थे। ओलावृष्टि और बारिश से बचने के लिए लोग आस-पास की दुकानों और घरों में छिपते दिखे। तेज आंधी के चलते कई पेड़ व उनकी टहनियां और तार-पोल टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे बघौचघाट मार्ग पर कई घंटे आवागमन अवरुद्ध रहा।

बिनटोलिया निवासी लुटन प्रसाद ने बताया कि दुलदुलिया चौराहे पर फल की दुकान किए हैं। शाम को आई तेज आंधी से दुकान के पास नीम का पेड़ उखड़कर उनकी दुकान पर गिर पड़ा। इससे दुकान के साथ पास में खड़ी उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। वहां खड़े लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाए। इसी तरह बनकटा बाजार, शेरपुर बड़हरा, कोइलसवा बुजुर्ग, नारायनपुर कोठी, बाधुचौरह, चौरा खास, बेलवा आलम दास आदि गांवों में आंधी और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button