सीएम योगी 4 मई को सर्कस ग्राउण्ड विवेकनगर में निकाय चुनाव के लिए भरेंगे हुंकार

सुलतानपुर।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 मई को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल एवं सभासदों सहित जिले की चार नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में शहर के विवेकनगर स्थित सर्कस ग्राउण्ड में हुंकार भरेंगे।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न 1:50 बजे पुलिस लाइन सुलतानपुर में लैंड करेंगे।इसके बाद 1:55 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।45 मिनट कार्यक्रम में रहने के बाद मुख्यमंत्री 2:50 बजे वह जीआईसी ग्राउण्ड अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के लिए संयोजक जिला महामंत्री संदीप सिंह को बनाया गया है।
लखनऊ ब्यूरो रिपोर्ट रणविजय सिंह स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



