दोअंतरराज्यीय तस्कर 41 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर। कुशीनगर:दोअंतरराज्यीय तस्कर 41 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार-तरयासुजान थाना एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त प्रयास से दो तस्करों को 41 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी सलेमगढ़ स्थित एक बाइक एजेंसी के पास से हुई। बरामद गांजा की कीमत लगभग आठ लाख 20 हजार रुपये है।
पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा लेकर बिहार जा रहे थे। तरयासुजान के थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को इन दोनों तस्करों के गांजा लेकर जाने की सूचना मिली थी। इन्हें शनिवार की देर रात सलेमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।इनमें एक का नाम अमरजीत चौधरी पुत्र चंद्रशेखर चौधरी और दूसरे का छट्ठू पटेल पुत्र स्व. जोगी पटेल है। दोनों बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भिटहां थाना क्षेत्र के रुपही टाड़ गांव के निवासी हैं। इनके कब्जे से कुल 41 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसकी कीमत लगभग 8.20 लाख रुपये है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



