सोशल मीडिया भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये

सोशल मीडिया भड़काऊ/आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये
आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन हो मंडलायुक्त
मंडलायुक्त ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक
शाहजहांपुर। मंडलायुक्त सौम्याअग्रवाल की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त प्रभारी अधिकारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन हो। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की व्यय सीमा की निगरानी हेतु तैनात टीमें अपना कार्य प्रभावी रूप से करना सुनिश्चित करें तथा इस संबंध में वाहनों की चेकिंग तथा प्रवर्तन कार्यवाही बढ़ायी जाये। अवैध मदिरा का विक्रय किसी भी दशा में न हो, इसके लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कार्य पूर्ण किया जाये। इंडिया न्यू दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



