जेईई मेंस में भाई और बहन को मिली सफलता

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।
कुशीनगर :जेईई मेंस में भाई और बहन को मिली सफलता।बाजार। क्षेत्र के कोटवा करजही निवासी उत्कर्ष पांडेय ने दूसरे प्रयास में 99.67 और उनकी बहन सान्या पांडेय ने 91.94 प्रतिशत अंक पाकर जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की है।भाई-बहन को मिली इस सफलता से परिवार के साथ गांव के लोग गर्व कर रहे हैं।
उत्कर्ष और सान्या की प्राथमिक शिक्षा सेंट जोसेफ कालेज फाजिलनगर से हुई है। उत्कर्ष व सान्या आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय दादा राजेंद्र पांडेय, दादी कौशल्या देवी, पिता भारतेंदु पांडेय, मां रीता पांडेय को दिया है।
उनकी इस उपलब्धि पर ब्रजेश पांडेय, अनीता पांडेय, आलोक पांडेय, शिप्रा पांडेय, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख राजेश जायसवाल, प्रधानाचार्य सीओ जोश, जेशी जोश, रमेश तिवारी, विनय तिवारी, मनीष तिवारी आदि ने बधाई दी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



