सट्टा व आईपीएल सट्टे पर बड़ी कार्यवाही कि गई

सट्टा व आईपीएल सट्टे पर बड़ी कार्यवाही कि गई थाना मुलताई द्वारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही कि गई
जिला ब्यूरो अनिल दवन्डे बैतूल
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सिद्धार्थ चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नीरज सोनी व्दारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के अभियान के तहत एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी सुश्री प्रज्ञा शर्मा मे निर्देशन में
गुरुवार को कस्बा मुलताई में अलग अलग टीम गठित कर अवैध सट्टा व आईपीएल सट्टा कि कस्बा मुलताई में जगह जगह दबिश देकर अभियान चलाया गया । जिसमें अवैध रूप से आईपीएल सट्टा चलाते हुए दो व्यक्ति 01. राजेश पिता सुभाष पवार उम्र 39 साल निवासी राजीव गांधी वार्ड मुलताई 02. ताज मोहम्मद पिता आपाक मोहम्मद उम्र 48 साल निवासी पीर मंजिल चौक आमला को परमण्डल जोड़ रेल्वे फाटक के पास परमण्डल से पकड़कर आरोपी से 02 नग मोबाईल हिसाब किताब कि कॉपी व नगदी 44300 रूपये जब्त कर आरोपी के
विरूद्ध अवैध रूप से आईपीएल सट्टा चलाने का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया । गुरुवार को अवैध रूप से सट्टा चलाने कि कस्बा मुलताई में अलग – अलग जगह टीम दबिश देकर पांच व्यक्ति को पकड़ा 01. रविकांत पिता मुन्नालाल बोबड़े उम्र 32 साल निवासी मुलताई, 02 पप्पू पिता नंदू प्रजापति निवासी गांधी वार्ड मुलताई 3. सचिन पिता सुभाष पंवार राजीव गांधी वार्ड मुलताई 4. रूपेश पिता लखनलाल परिहार निवासी शास्त्री वार्ड मुलताई 5. मिथून पिता हल्दर बंगाली निवासी बंगाली कॉलोनी मुलताई जिनको अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मोबाईल एवं नगदी कुल राशि 16146 रूपये जब्त सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही कि गई । एवं सभी प्रकरणों में सट्टा खायबाज दिलीप पठाड़े के विरूध्द धारा 109 भादवि के तहत कार्यवाही कि गई।
मस्तकार, उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई में पदस्थ निरीक्षक सुश्री प्रज्ञा शर्मा, उनि उत्तम उनि जी.एस. मण्डलोई, उनि वंसज श्रीवास्तव रक्षित केन्द्र बैतूल, उनि अश्विनी चौधरी, सउनि रणधीर सिंह राजपुत, प्र. आर. 485 रामानंद, प्र. आर. 411 निलेश सोनी, प्र.आर. 181 सुशील धुर्वे, आर.703 प्रदीप कहार, आर. 441 देवा धुर्वे, म.आर. 697 वच्छला कि भूमिका रही है
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



