उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मामा का,अपराधी के घर पर चला बुलडोजर,

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मामा का,अपराधी के घर पर चला बुलडोजर,

प्रशासन के आदेश पर की गई घर गिराने की कार्रवाई,मौके पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद

इंडिया न्यूज दर्पण के लिए सतना से सुनील कुमार दाहिया की खास रिपोर्ट

मैहर,कुछ दिनों पहले 4 साल की बच्ची के साथ सोनू कुशवाहा पता पोड़ी मैहर ने दुष्कर्म किया था, सूचना के आधार पर मैहर एसडीओपी लोकेश डावर,टीआई अनिमेष द्विवेदी,द्वारा टीम गठित की गई और महज कुछ ही घंटों के अंदर अपराधी को पकड़ लिया गया था और अदालत पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था,आज प्रशासन ने पोड़ी स्थित उसके घर पर बुलडोजर चलाकर घर को जमींदोज कर दिया और अपराधी के घर की लीला समाप्त की

 

आपको बता दें कि 2023 के चुनाव के चलते मामा फुल एक्शन में है,जैसा up योगीराज में चल रहा है,वैसा कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में शिवराज राज मै भी चल सकता है जैसे कि अपराधियों का एनकाउंटर करने की प्रथा,क्योंकि मामा एक्शन में है मामा का साफ कहना है कि अगर अपराधी अपराध करेगा तो बक्शा नही जायेगा,वही सोचनी विषय यह है कि भाजपा के शासनकाल में मैहर में भी तो भाजपा के कई बड़े-बड़े नेता है जो अपने आप को विधायक बनने का दावेदार समझते हैं उनकी तरफ से इस मुद्दे को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है,राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि 2023 में चुनाव है,और किसकी तरफ से बोल दे गलत बोल दिया तो भी वोट नहीं मिलना अच्छा बोल दिया तो भी वोट नहीं मिलना इसीलिए नेता चुपचाप बैठे हुए हैं,हालांकि कुछ महीने बाद यह जरूर कहेंगे की आपके साथ गलत हुआ है हम आपके साथ हैं *सत्य बुरा लगा हो तो सॉरी*

 

 

*अपराधी को फांसी की सजा हो अग्रवाल समाज ने उठाई आवाज*

वही मैहर के अग्रवाल समाज ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर आवाज उठाई है वह आज शाम को एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने की बात कही है, कहा कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए, जिससे अपराधियों पर खौफ बना रहे,और दोबारा ऐसी घटना क्षेत्र में न हो, क्योंकि मैहर मां शारदा की नगरी का क्षेत्र है,यहां पर इस तरीके की घटना होना कहीं ना कहीं शहर की छवि को धूमिल करने के बराबर है

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button