उत्तर प्रदेश

कल मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मथुरा दौरा।

कल मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मथुरा दौरा।

संवाददाता मोहित सैन, मथुरा।

मथुरा। कल सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मथुरा 28वो बार आगमन होगा।

कल मथुरा के सेठ वी० एन० पोद्दार इंटर कालेज में विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे। वही महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल व सभी पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इससे समस्त प्रत्याशियों में हर्ष का माहौल है। वही प्रत्याशी भी समस्त जनता से सभा में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

वही पुलिस व प्रशासन ने भी तैयारियों को देखा। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा व जिलाधिकारी मथुरा ने सेठ वी० एन० पोद्दार इंटर कालेज पहुंच कर पार्किंग, हेलीपेड आदि व्यवस्थाओं को परखा।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button