अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार-

अवैध मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार-
*संवाददाता अय्यूब आलम*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त रामकरन उर्फ विहारी पुत्र भोला निवासी रामचरनपुरवा मौजा पूरे तेन्दुआ थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को उ0नि0 विजय प्रकाश मय टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



