डीएम ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर गेहूं खरीद केंद्र का लिया जायजा

डीएम ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर गेहूं खरीद केंद्र का लिया जायजा
संवाददाता अय्यूब आलम
गोण्डा जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर गेहूँ खरीद का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी केंद्र पर गेहूँ विक्रय करने हेतु आने वाले सभी किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए। इसके साथ ही उन्होंने गेहूँ खरीद केंद्र पर आए हुए किसानों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों से व्यवस्थाओं की भी ली जानकारी
इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा, तथा सचिव नवीन गल्ला मंडी सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



