उत्तर प्रदेश
Trending

आजम खान का आखिरी सियासी किला बचाने की जिम्मेदारी संभालेंगी अनुराधा,सपा ने स्वार से बनाया उम्मीदवार

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की समाजवादी पार्टी का गढ़ स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का नामांकन खत्म होने से पहले सपा ने जिला पंचायत सदस्य अनुराधा चौहान को उम्मीदवार बनाया है।उम्मीदवारी के बाद अब अनुराधा पर मोहम्मद आजम खान का आखिरी सियासी किला बचाने की जिम्मेदारी है। 13 मई को उपचुनाव का परिणाम आएगा।

साल 2022 में स्वार विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने जीत दर्ज की थे।अब्दुल्ला आजम ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी,लेकिन दोनों ही बार अब्दुल्ला आजम को विधायकी गंवानी पड़ी।दिसंबर 2019 में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब्दुल्ला आजम को विधायकी गंवानी पड़ी थी। साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान जीते अब्दुल्ला पर बसपा से चुनाव लड़ने वाले नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

नवाब काजिम ने अब्दुल्ला पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब उन्होंने नामांकन दाखिल किया था तो उस समय उनकी उम्र कम थी, जो न्यूनतम आयु की शर्त को पूरा नहीं करते थे, जिसके बाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के निर्वाचन को रद्द कर दिया था। अब्दुल्ला आजम हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो वहां से भी निराशा हाथ लगी।

इसके बाद 2023 में अब्दुल्ला आजम को मुरादाबाद कोर्ट ने 15 साल पुराने एक मामले में 2 साल की सजा सुनाई।इसके बाद दूसरी बार अब्दुल्ला आजम को विधायकी गंवानी पड़ी। चुनाव आयोग ने स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी थी। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल थी। 20 अप्रैल दोपहर बाद तक सपा ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की थी, लेकिन नामांकन दाखिल किए जाने के कुछ मिनट पहले ही सपा ने अनुराधा चौहान को उम्मीदवार घोषित कर दिया। नाम की घोषणा होते ही अनुराधा चौहान नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचीं।

बता दें कि अनुराधा चौहान पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही हैं। अनुराधा ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत ग्राम प्रधान चुनाव से की थी। अनुराधा सरकथल ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। अभी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button