
चार हत्या और लूट के अपराध में संलिप्त बदमाश राकेश यादव पुत्र महावीर यादव निवासी हेमनापुर थाना बल्दीराय पर बल्दीराय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। एक करोड़ 35 लाख 75 हजार की अपराध सम्पत्ति हुई कुर्क। वर्ष 2019 में सुरेश यादव की दिनदहाड़े गाजीपुर के शूटरों को बुलाकर कराई थी हत्या। अपराध अर्जित दो मकान और वाहन जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर के आदेश पर किए गए कुर्क। थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह बोले, लूट समेत 4 हत्याओं में शामिल रहा शातिर बदमाश बाराबंकी जेल में चल रहा निरुद्ध। 26 मुकदमे के इस शातिर बदमाश पर दो बार हो चुकी गैंगस्टर की कार्रवाई।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



