थाना रोजा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा व नाजायज कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री एस.आनन्द के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सुधीर जयसवाल व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अमित चौरसिया के कुशल प्रयवेक्षण मे चलाये जा रहे अवैध शस्त्र एवं उसका निर्माण तथा बिक्री एवं अवैध हथियार के दुरूपयोग को रोकने हेतु सघन अभियान के क्रम मे थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा जगह जगह छापेमारी कर अपराध की दुनिया मे 01 सक्रीय अभियुक्त को अवैध अस्लाह के साथ गिरफ्तार किया गया ।
दिनाँक 14.04.2023 को थाना रोजा पुलिस को मिली सूचना के आधार पर जगह जगह अलग अलग स्थान पर छापेमारी की गयी जिससे थाना रोजा पुलिस टीम को कामयाबी मिली । थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा लोधीपुर पुल के पास बनी सीढ़ीयों के पास से 01 अभियुक्त को अवैध देशी तंमचे 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ आज समय करीब 13.45 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछने पर रामजीत पुत्र जगदीश निवासी ग्राम सातेपुर थाना निगोही जनपद शाहजहुँपर बताया । पकड़े गये अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त : –
1. रामजीत पुत्र जगदीश निवासी ग्राम सातेपुर थाना निगोही जनपद शाहजहुँपर ।
पंजीकृत अभियोग –
1.मु0अ0सं0 268/23 धारा 3/25 A ACT थाना रौजा जनपद शाहजहाँपुर ।
बरामदगी-
1. 01 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर ।
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-
1. उ0नि0 उरमान सिंह शास्त्री
2. का0 1989 लोकेन्द्र सिंह
3. का0 1274 अजय कुमार
जिला शाहजहांपुर से पत्रकार अमन शर्मा
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



