
भाजपा जिला अध्यक्ष की कुशल रणनीतियों से बदल सकते हैं सीतापुर सदर की नगर पालिका अध्यक्ष सीट के चुनावी समीकरण
आशीष त्रिवेदी इंडिया न्यूज़ दर्पण सीतापुर
सीतापुर सदर की नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर जहां कई वर्षों से समाजवादी पार्टी के विधायक राधेश्याम जायसवाल का दबदबा रहा है वहीं इस बार उनकी पकड़ ढीली होती नजर आ रही है इसका कारण भाजपा के 2017 में विजय विधायक राकेश राठौर का समाजवादी पार्टी में शामिल होने से समाजवादी पार्टी दो वर्गों में बढ़ती नजर आ रही है वही पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी ललित श्रीवास्तव भी भाजपा में शामिल होकर पार्टी को मजबूती दे रहे हैं ।
मौजूदा भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल में सिधौली विधानसभा सीट पर जीत कर एक इतिहास रचना सभी के लिए अचंभित रहा है सूत्रों की माने तो इस बार नगर पालिका अध्यक्ष की सीट पर भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



