कुशीनगर अचानक आग लगने से पच्चीस घर जले लाखो की क्षति

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।
कुशीनगर अचानक आग लगने से पच्चीस घर जले लाखो की क्षति मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग पर पाया काबू।जनपद के तमकुहीराज सर्किल अंतर्गत ग्राम सभा बांसगांव जमुआन में दिन में अज्ञात कारणों से आग लगने से दो दर्जन घर जला और घर में सारा सामान सहित रुपए पैसे भी जले।जानकारी के मुताबिक बब्बन पुत्र सीताराम, पौधरी पुत्र बब्बन,रमेश पुत्र बब्बन,राहुल पुत्र विनोद,जोगिंदर पुत्र सीताराम,सुदला पुत्र मोहन,सतन पुत्र सुदामा,हरेंद्र पुत्र सुदामा,शरीफ पुत्र रोजदीन, महंथ पुत्र बालदेव समेत दो दर्जन लोगो के घर जल गया। इन लोगो ने बताया कि घर में रखा सारा सामान,नगदी व जेवर सब जल गया है। आग लगने की कारण स्पष्ट नही हो पाई है। आग की लपटे तेज होने के कारण लाखो की क्षति हुई है,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम व ग्रामीणों व विशुनपुरा थाना पीआरवी 2528 लक्ष्मण सिंहकां0 अवधेश यादव,कां0 अमीर हसन,कां0 विकाश यादव,चालक जयप्रकाश गुप्ता ने भी आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की जिसको देखर लोगो ने काफी सराहना किया, वही मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय लेखपाल अच्छेलाल ने विभागीय लाभ दिलाने की बात कही, तथा जिला पंचायत सदस्य कुमरेश भाई ने अग्निपिडितो को यथा संभव मदद दिलाने तथा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



