उत्तर प्रदेश
Trending

पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली नगर व थाना कोतवाली देहात का रात्रि में किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर। जनपद में आगामी त्योहारों और नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने थाना कोतवाली नगर व थाना कोतवाली देहात का रात्रि में औचक निरीक्षण किया। साथ ही तत्काल किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की सतर्कता की जाँच की।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मंगलवार की देर रात अचानक नगर कोतवाली पहुँच गए। उनके अचानक कोतवाली पहुँचने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का जायजा लिया और रजिस्टर आदि चेक किए। उन्होंने आगामी त्योहारों और नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा अचानक कोतवाली देहात का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना परिसर की सुरक्षा एवं रात्रि में विभिन्न ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की सतर्कता की जाँच की गई। उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों की भी जाँच की एवं अभिलेखों को निरन्तर अद्यतन करते रहने का निर्देश दिया।
इसके बाद रात में ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी गण के ड्यूटी प्वॉइंट चेक किए गए। ड्यूटी के दौरान सतर्कता दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि डयूटी में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाशत नहीं की जाएगी। अगर कहीं से भी शिकायत मिलती है तो लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button