नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के सदस्य व अध्यक्ष पद हेतु समय सारणी की गयी जारी।

बलरामपुर।: उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा-13 के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम मंे जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(स्था0नि0) डा0 महेन्द्र कुमार द्वारा प्रथम चरण में जनपद बलरामपुर की नगर पालिका परिषद, बलरामपुर एवं उतरौला तथा नगर पंचायत तुलसीपुर, गैंसड़ी एवं पचपेड़वा के सदस्यों तथा उनके अध्यक्षो का निर्वाचन समय सारणी के अनुसार कराये जाने का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने का अन्तिम तिथि 11 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2023 तक पूर्वाह्न 11ः00 बजे से 3ः00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 18 अप्रैल पूर्वाह्न 11ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक, अभ्यर्थन की वापसी 20 अप्रैल, 11ः00 बजे से 03ः00 बजे तक, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल पूर्वाह्न 11ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक, मतदान 04 मई, 2023 पूर्वाह्न 07ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक, मतगणना 13 मई, 2023 पूर्वाह्न 08ः00 बजे से कार्य समाप्ति तक सम्पन्न होगी।
उन्होंने कहा कि समस्त निर्वाचन अधिकारी सम्बन्धित क्षेत्रों के पूर्ण विवरण सहित आरक्षण की स्थिति का उल्लेख करते हुये अपने स्तर से निर्वाचन की सूचना दिनांक 11 अप्रैल, 2023 को जारी करेंगें। नगर पालिका परिषद बलरामपुर, उतरौला, नगर पंचायत तुलसीपुर, नगर पंचायत पचपेड़वा व नगर पंचायत गैंसड़ी के अध्यक्ष/सदस्यों के पदों से सम्बन्धित नाम निर्देशन पत्रों का क्रय व जमा करने, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा तथा अभ्यर्थन की वापसी व प्रतीक आवंटन की कार्यवाही की समस्त प्रक्रिया सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी(रिटर्निंग आफिसर)/सहायक निर्वाचन अधिकारी (सहायक रिटर्निंग आफिसर)/द्वारा सम्पन्न होगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



