माफिया अतीक अहमद का गहरा राज खोलने वाला साबिर हसन ने कहा-योगी जी पर मुझे पूरा भरोसा है

माफिया अतीक अहमद का गहरा राज खोलने वाला साबिर हसन ने कहा-योगी जी पर मुझे पूरा भरोसा है
प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक़ अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ सबूत देने पर अतीक और अशरफ के गुर्गों ने शूटर शाबिर हसन को जान से मारने की धमकी दी है।दो हत्या केस में पैरवी करने पर साबिर हसन को जान से मारने की धमकी दी है।धमकी पर साबिर ने कहा है कि अभी योगी जी की सरकार है और मुझे योगी जी पर पूरा भरोसा है।
साबिर हसन ने बताया है कि अतीक़ के गुर्गों का काफिला कैसे चलता था और अपने गुर्गों से अतीक और अशरफ कैसे धमकी दिलवाते थे।प्रयागराज डबल मर्डर केस की पैरवी करने पर अतीक़ अहमद ने अपने गुर्गे शूटर असाद कालिया के घर पर अपने गैंग का काफिला भेजकर उसे धमकी दी थी और कहलवाया था कि अलकमा सुरजीत डबल मर्डर केस में पैरवी न करे वरना जान से मार देंगे।
साबिर हसन ने कहा कि इसका सीसीटीवी फुटेज भी हमारे पास मौजूद है।ये सीसीटीवी फुटेज 2019 का है,जो मैं पुलिस को दे सकता हूं। साबिर का कहना है अब योगी जी की सरकार है मुझे उनपर भरोसा है।अब मेरी शिकायत पर एक्शन होगा और अतीक़ के सभी गुर्गे पकड़े जाएंगे हम सारे खुलासे करने में कभी भी पीछे नही हटेंगे।
साबिर हसन ने अतीक़ और अशरफ के आतंक की पूरी बात बताई है और ये भी बताया है कि अतीक का गैंग उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन चलाती है। लोगों को डरा-धमकाकर शाइस्ता ही पैसे की वसूली करती है।
बता दें कि माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेशपाल हत्याकांड में फरार चल रही है। शाइस्ता पर पहले 25 हजार का इनाम था।दबिश पर दबिश देने के बाद गिरफ्तारी न होने पुलिस ने शाइस्ता पर इनाम बढ़ा कर 50 हजार कर दिया है। शाइस्ता और उसकि बेटा असद अभी भी फरार हैं। वहीं अतीक के गुर्गों को अभी भी लगता है कि अतीक को कैद से आजादी मिलेगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



