उत्तर प्रदेश
Trending

राहुल गाँधी की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, जुलूस निकालकर की नारेबाजी

रिपोर्ट – कृष्ण मुरारी

बलरामपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्याग्रह आन्दोलन छेड़ते हुए धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक जुलूस भी निकाला और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वीर विनय चौराहे पर पहुँचकर रास्ता जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतर आई है। वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाह रही है। जो भी लोग संसद के अन्दर या बाहर भाजपा के खिलाफ बोल रहे है, उनको फर्जी मामलों में या तो जेल भेज दिया जा रहा है या फिर साजिश करके उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जा रही है। इसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की इन कार्रवाइयों से डरने वाली नहीं है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को लगा देंगे।
विरोध प्रदर्शन में जितेन्द्र प्रताप सिंह, घनश्याम मिश्रा, डॉ० पंकज गुप्ता, डॉ० प्रतीक मिश्रा, शिवलाल, डॉ० इम्तियाज अहमद, विनय कुमार मिश्रा, राजबहादुर यादव, शकील खान, प्रवेश सिद्दीकी, डॉ० राकेश तिवारी, डॉ० समद, महिला सभा की जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही, हकीमुल्लाह सिद्दीकी, राशिद रानू, दीपांकर सिंह, आकाश तिवारी, लाखन सिंह, शिव शंकर सिंह, राकेश ओझा, विशाल कश्यप, रोहित तिवारी, बालकराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button