उत्तर प्रदेश

132वीं जयंती के अवसर पर लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित

लखनऊ, एबीपी गंगा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 132वीं जयंती के अवसर पर लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को यशस्वी नेतृत्व दिया। पंत ने प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। उन्होंने कहा, ‘‘स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी। प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।’’

आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने राज्य के समग्र विकास की बुनियाद की नींव रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था, मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।’’

योगी ने आगे कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्री के रूप में उन्होंने आन्तरिक सुरक्षा को मजबूत करने का कार्य किया था। भारतीय संविधान में हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता दिलाने में पंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरक है। *अवनीश कुमार कश्यप शाहजहांपुर*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button