उत्तर प्रदेश

भाकियू ने की ब्लॉक परिसर में किसानों की महापंचायत।

चंडौस। कस्बा चंडौस के ब्लॉक परिसर में आज दिनांक 6/3/2023 को तहसील अध्यक्ष वीर करन सिंह फौजी जी के नेतृत्व में महा पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की बिजली चोरी, बिजली बिल, मनरेगा मजदूरों का पैसा, नलकूपों पर मीटर, घरेलू मीटर घरेलू मीटर का अधिक बिल आदि समस्याएं रखी गई मुख्य रूप से नलकूपों पर मीटर की रही, किसानों का कहना है जब सरकार बिजली बिल माफ कर रही है तो नलकूपों पर मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं इसी बीच माननीय मंत्री जी दलबीर सिंह का आगमन हुआ । जिसमें पूर्व मंत्री जी किसानों के बीच पहुंचे और मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के सचिव से बात की जिसका कोई समाधान नहीं निकला। समाधान नहीं निकलने पर वे अपने होली मिलन समारोह में चले गए। 3:00 बजे तक किसी भी बिजली अधिकारी के ना आने पर तहसील अध्यक्ष वीर करण फौजी के आदेश पर किसानों की एक टीम बनी जिसने अपनी आगे की रणनीति बनाई सभी की सहमति से थाने का घेराव किया तब जाकर एक्शन और एसडीओ आए एवं फोन द्वारा एसडीएम गभाना से वार्ता करने के बाद धरने का समापन हुआ ।साथ ही किसानों से कहा गया की कोई भी मीटर लगाने आए उसको किसी भी कीमत पर मीटर नहीं लगाने देना है। जिसमें सभी गावों की किसान सरदारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे मुख्य रूप से बाबा सरपंच जी, मदनपाल मास्टर जी, शिवकुमार शर्मा बाहरपुर तहसील प्रवक्ता ,चौधरी महावीर सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, चौधरी अमन सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष ,पंकज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश शर्मा तहसील उपाध्यक्ष, पवन शर्मा ग्राम अध्यक्ष भोजपुर, जगबीर सिंह विधायक जी, जगबीर सिंह सूबेदार जी, सुंदर सिंह, एनपी सिंह, धर्मेंद्र शर्मा ग्राम अध्यक्ष बहारपुर , बबलू अली नगर अध्यक्ष चंदौस, पुस्पेंद्र ठाकुर, रवि चौहान, पियूष ठाकुर आदि मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button