समाजसेवियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत समारोह

5 मार्च 2023 दिन रविवार स्थान प्राथमिक पाठशाला निषाद बस्ती संसारपुर विकास खंड अखंड नगर कादीपुर सुलतानपुर मे ज्ञान गंगा जन कल्याण संस्थान उ.प्र.के तत्वाधान में कैडर कैंप में आए हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों एवं समाजसेवियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत समारोह किया गया संस्थान के फाउंडर संरक्षक श्री राजबहादुर बिंद ने मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा निषाद अध्यक्ष महिला मोर्चा सुल्तानपुर को मुकुट पहनाकर सम्मानित करने का कार्य किया और समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी समाजसेवी बुद्धिजीवियों ने ज्ञान गंगा जन कल्याण संस्थान के फाउंडर/ संरक्षक श्री राजबहादुर बिंद को “निषादों के काशीराम” के नाम से नवाजा गया कैडर को संबोधित करते हुए राजाराम निषाद (अंबेडकरनगर) ने कहा अधिकार मांगने से नहीं मिलता अधिकार छीनना पड़ेगा हमको आपको लखनऊ दिल्ली एक करना पड़ेगा वहां पर अनशन धरना प्रदर्शन जन आंदोलन करना पड़ेगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तब तक हम को आप को उस धरना प्रदर्शन में बैठना होगा। जब तक जातिवार जनगणना नहीं कराई जाएगी तब तक हिस्सेदारी नहीं मिलेगी जिस दिन जातिवार जनगणना करवा दी जाएगी उसी दिन से हमारी भागीदारी मिलना शुरू हो जाएगी।
कैडर को संबोधित करते हुए उमाशंकर निषाद (अंबेडकरनगर)ने कहा कि समाज में फैली हुई कुर्तियां एवं रूढ़िवादी को शिक्षा के द्वारा समाप्त किया जाएगा तथा समाज में फैली हुई नशीले पदार्थों का सेवन से लोगों को हटने की बात कही तथा नशा उन्मूलन कार्यक्रम लगाकर सब को नशा मुक्त किया जाए अपने घर के बच्चों को शिक्षित जरूर करें बल्कि एक टाइम खाना ना खाएं और अपने फालतू खर्चे से बचे बच्चों को जरूर से जरूर पढ़ें तभी जाकर के समाज का विकास होगा
कैडर को संबोधित करते हुए शिक्षक जोगी लाल निषाद ने कहा सोए हुए समाज को जगाना होगा सबको शिक्षित संगठित करके संघर्ष करने के लिए सबको प्रशिक्षित करना होगा और इस ललुआ समाज को जगाने की जरूरत है
कैडर को संबोधित करते हुए डॉक्टर राजकरण प्रिंसिपल जी आई सी ने निषादों के काशीराम श्री राजबहादुर बिंदकी भूर भूर प्रशंसा की कहा कि बाबू जी आपको दिल बड़ा करने की जरूरत है दोस्त और दुश्मन की पहचान कराना होगा सही और गलत की पहचान करनी होगी तभी जाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा हर परिवार के लोग अपने अपने बच्चों को पढ़ाने पर पूरा जोर लगा दे तभी जाकर सारी समस्याओं का हल होगा शिक्षा वह मास्टर चाबी है जिससे विकास के सारे दरवाजे आसानी से खोले जा सकते हैं सवाल ये नहीं है मैं गरीब होकर जन्म लिया तो संभव है लेकिन मरना मैं गरीबी में नहीं चाहूंगा यह मेरी बस की बात है इस पर सबको अमल करना होगा। आज हम देख रहे हैं वर्तमान सरकार लेटरल और कोलेजियम के तहत बहुत बड़ी संख्या में ऊंचे पदों सचिव प्रमुख सचिव जज बनाए जा रहे हैं सरकार को चाहिए जिस समाज की आज तक इस पद पर भागीदारी नहीं मिली है उसको उचित भागीदारी देना चाहिए इसके लिए हम सबको धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन की जरूरत है इसकी मांग हर जगह होनी चाहिए।
कैडर को संबोधित करते हुए प्रवक्ता सूर्यपाल निषाद ने कहा कि जीत तो सबको पसंद है अच्छी चीजें तो सबको पसंद है यह कि उसको पाने के लिए इतना संघर्ष और तपस्या एवं कंपटीशन की जरूरत है उसको हमको आपको अपने बच्चों में निखार लाने की जरूरत है जिस प्रकार से माली अपनी बगिया में हर किस्म के फूल उगाता हैं उसकी देखरेख करता है समय समय पर खाद पानी देता है तब जाकर सभी पौधे से हर किस्म के फूल हरे भरे खिलते है ठीक उसी प्रकार हम अपने बच्चों को उनकी योग्यता उनकी क्षमता के अनुसार पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा तभी जाकर बच्चे परिवार एवं समाज का नाम रोशन करेंगे तथा जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
कैडर को संबोधित करते हुए जियालाल निषाद पूर्व जिला पंचायत (अंबेडकरनगर) ने कहा कि हम सबको आपस में भाईचारा कायम करके आपसी मतभेद ईर्ष्या को मन से हटाना होगा हमको आपको संगठित होने की जरूरत है जब तक हम सब संगठित नहीं होंगे कोई भी सरकार बनेगी कोई भी पार्टी होगी हमारी भागीदारी इतनी आसानी से नहीं देगी हमको सिर्फ जरूरत है संगठित होकर संघर्ष करने की जिस दिन हम आप संगठित हो जाएंगे उसी दिन से हमारी भागीदारी मिलना शुरू हो जाएगी।
कैडर को संबोधित करते हुए राधे कांत यादव जिला पंचायत सदस्य ने कहा जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदलनी है जो हमारी बातों को नहीं सुन रहा है हम उसकी बातों को नहीं सुनेंगे हमको आपको अपना अधिकार पाना है इसके लिए मजबूती से लड़ाई लड़ना होगा तभी जाकर के अपना खोया हुआ राज पाठ एवं अधिकार मिल पाएगा
कैडर को संबोधित करते हुए रमेश निषाद “निषाद ट्रेडर्स” सुल्तानपुर कहा कि व्यापार या बिजनेस वो मास्टर की है जिससे विकास के सारे दरवाजे आसानी से खोले जा सकते हैं बिजनेस छोटा हो या बड़ा हो सबको करना चाहिए क्योंकि पैसे की हमेशा जरूरत पड़ती है जन्म से लेकर मृत्यु तक पैसे की जरूरत पड़ती है बिना पैसे के बच्चा पढ़ाई पूरी नहीं कर सकता कंपटीशन नहीं कर सकता या व्यापार नहीं कर सकता इसलिए हम सबको व्यापार पर बढ़ावा देना चाहिए बिजनेस में भी भागीदारी होना अति आवश्यक है तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
कैडर को संबोधित करते हुए योगेश निषाद प्रधान ने कहा कि हमको हम सबको अलग-अलग क्षेत्र में माहिर होने की जरूरत है चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हो या आर्थिक क्षेत्र हो सब में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना पड़ेगा सभी क्षेत्रों में आने से विकास संभव होगा।
कैडर को संबोधित करते हुए लोकगीत गायक बालकृष्ण निषाद (संत कबीर नगर) ने अपने लोकगीत के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम किया और अपने गीतों से सबका मन मोह लिया।
श्री जगरोपन निषाद मुख्य कोषाधिकारी (अंबेडकरनगर) ने समाज में की गरीब बच्चों के शिक्षा पर जो खर्च नहीं उठा पा रहे हैं हम आपके समाज के होने के नाते गरीब बच्चों को जो मदद की जरूरत पड़ेगी तन मन धन से मदद करने के लिए तैयार हैं।
कैडर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा निषाद जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर ने कहा आप लोग अपने आत्मबल को मजबूत कीजिए आपका जितना आत्मबल मजबूत होगा उतना काम आसानी से हो जाएगा सोच बड़ी रखिए काम बड़ा कीजिए किसी के सहारे मत रहिए अपना काम स्वयं कीजिए स्वावलंबी बनिए।अपने अपने बच्चों को शिक्षित जरूर कीजिए एक टाइम खाना कम खाइए लेकिन बच्चों को जरूर शिक्षा दीजिए ।शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीता है वह दहाड़ता है हमको आपको संगठित होने की जरूरत है जिस दिन हम आप संगठित हो जाएंगे हमारा खोया हुआ राजपाट पुनः मिल जाएगा
कार्यक्रम के अंत में अपने अध्यक्षीय भाषण में बृन्दा प्रसाद निषाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि शिक्षा हर आदमी के लिए अनिवार्य एवं आवश्यक है शिक्षा का रूप परिवर्तित हुआ है आजादी के बाद कलम युग 1970 व 80 तक था जिसमें कोई पढ़ा-लिखा मिलता था सरकार उसको बुला कर नौकरी दे दी जाती थी पढ़े-लिखे कम थे नौकरिया ज्यादा थी। धीरे-धीरे पढ़े लिखे लोगों की संख्या बढ़ी उसमें परिवर्तन हुआ मेरिट युग 1980से2010 तक मेरिट युग था जिसमें मेरिट पर नियुक्तियां की जाती थी लेकिन आज कंपटीशन युग 2010 के बाद आ गया है। छोटी सर्विस से लेकर बड़ी सर्विस सब में विद्यार्थियों को कंपटीशन से होकर गुजरना पड़ता है पहले ऐसा नहीं था पहले कंपटीशन बड़ी-बड़ी सर्विसो में हुआ करता था हमको आपको अपने बच्चों को कंपटीशन की तरह ले चलना होगा उसकी तैयारी करानी होगी तभी जाकर के हमारी आपकी बिगड़ी बात वन पाएगी तथा सरकारी नौकरियों में भागीदारी हो पाएगी उसी के साथ हमको आपको तकनीकी शिक्षा पर जोर देना होगा जैसे बी फार्मा डी फार्मा बीएससी नर्सिंग ANM GNM आईटीआई पॉलिटेक्निक एलएलबी होटल मैनेजमेंट मर्चेंट नेवी आदि कोर्सों के द्वारा अपने अपने बच्चों को डिग्री और डिप्लोमा देने का काम करेंगे तो आगे चलकर के यह बच्चे अपने हुनर पर अपने पैर पर आसानी से खड़े हो जाएंगे उचित रोजगार ढूंढ लेंगे इससे भी आसानी से भागीदारी दिलाया जा सकता है।
शकार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए श्री राजबहादुर विंद ने कहां जो जल जंगल जमीन राज पाठ भागीदारी की बात करेगा वह दिल्ली में राज करेगा।
कार्यक्रम का संबोधन जयप्रकाश निषाद देवी प्रसाद निषाद बृजलाल निषाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल शर्मा रामानंद निषाद जौनपुर रविंद्र निषाद जिला पंचायत सदस्य शाहगंज श्री राम निषाद सचिव संतोष निषाद प्रधान कबरी मेहीलाल निषाद विनय निषाद एडवोकेट आदि लोगों ने किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं जनता जनार्दन का फूलचंद निषाद प्रधान संसारपुर ने आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।कार्यक्रम में मनीष यादव सौरभ गौतम अंकित निषाद शीतला प्रसाद निषाद वासुदेव मिश्रा अरविंद निषाद रवि कुमार निषाद राज निषाद बुधिराम निषाद रामअचल निषाद प्रेमा निषाद मति निषाद माना देवी निषाद सुशीला देवी निषाद लीलावती निषाद उर्मिला निषाद ननका निषाद गीता निषाद सवारी निषाद पार्वती निषाद पुष्पा निषाद लालती निषाद शिव कुमारी निषाद कुसुम देवी चंद्रावती कमला देवी निर्मला देवी रीता देवी संगीता देवी धर्मा देवी कलोता देवी कमला देवी ममता देवी निक्का देवी सीता देवी माधव लाल निषाद दिनेश निषाद शारदा देवी राधिका देवी सूबेदार निषाद महेंद्र निषाद रामअचल निषाद राज निषाद राज निषाद राकेश निषाद राम हरीश निषाद मोसाराम मिश्रा ग्राम सिद्ध निषाद रामनिवास निषाद किस कुमार निषाद प्रधान संसारपुर फूलचंद प्रधान संसारपुर विनय कुमार निषाद रामसर निशा जयप्रकाश निषाद सुरेश निषाद राजबहादुर निषाद रामकेवल निषाद रामसेवक निषाद श्री राम निषाद बिंदु निषाद अजय निषाद नागेंद्र निषाद जीत बहादुर निषाद सत्यम निषाद किशन निषाद दीपू निषाद सुरेश निषाद पप्पू निषाद राज निषाद मुन्नी लाल निषाद सदा आनंद निषाद विक्रमाजीत निषाद कमल नारायण निषाद ग्राम सभा के साथ केवला देवी उपमा निषाद रमेश निषाद किरण निषाद संतोष कुमार निषाद अनिल निषाद राम कुमार निषाद दशरथ गौतम अमरदेव बिंद संत राम निषाद राम सजीवन निषाद फूलचंद निषाद रामनरेश निषाद सुग्रीव निषाद मनोज रंजन राममूर्ति निषाद डॉक्टर नरेंद्र निषाद सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



