होली के त्यौहार पर पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट ,उपद्रव करने बालो पर रहेगी प्रशासन की नजर

होली के त्यौहार पर पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट ,उपद्रव करने बालो पर रहेगी प्रशासन की नजर
होली का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है :: एसपी सिटी
होली के त्यौहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा गड़बड़ी फैलाने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसको पर सख्त कार्रवाई होगी::सीओ
-होली पर रहेगी हर उपद्रव करने बालो पर पुलिस की नजर ::ओमप्रकाश
खुटार शाहजहांपुर
होली के त्यौहार को दृष्टिगत नजर से देखते हुये प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है। इस संबंध में प्रशासन ने होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है ।एवं त्यौहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले उपद्रव करने वाले के लिए सख्त चेतावनी जारी की है अगर किसी ने कोई गड़बड़ी फैलाई या उपद्रव किया तो उसके ऊपर शख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का त्यौहार इसे शांतिपूर्ण ढंग से बनाएं अगर कोई व्यक्ति किसी को होली मैं उपद्रव करता नजर आए उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें इस संबंध में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा पुलिस आम जनमानस की सुरक्षा के लिए है और जनता को पुलिस का सहयोग करना चाहिए अगर कोई व्यक्ति त्यौहार में गड़बड़ी करता नजर आता है तो उसकी सूचना तत्काल थाने में दें उसके पर सख्त कार्रवाई होगी एवं होली को प्यार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं इस मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी नगर वासियों क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।। *विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



