अयोध्याउत्तर प्रदेश
Trending

शारदा सहायक नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र की शरदा सहायक नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को रूदौली कोतवाली क्षेत्र के बिगिनिया के पुल के पास शारदा सहायक नहर में ग्रामीणों ने एक शव बहता हुआ देखा।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रुदौली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही सीओ रुदौली सतेंद्र भूषण तिवारी व कोतवाल रुदौली देवेंद्र सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर नहर से शव को बाहर निकलवाया और शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।इस सबन्ध में सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मृतक व्यक्ति का कद लगभग 5 फुट 3 इंच है जिसका शव शारदा सहायक नहर में कहीं से बहकर आया है शव देखने मे कई दिनों का प्रतीत हो रहा है। जिससे मृतक व्यक्ति का चेहरा पहचान मे नहीं आ रहा है।उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आस-पास के गांवों के लोगों को बुलवाकर शव की पहचान का काफी प्रयास किया गया लेकिन मृतक व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और उसके डीएनए परिक्षण की भी कार्यवाही की जा रही है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button