उत्तर प्रदेश
Trending

प्रयागराज शूटआउट का मास्टरमाइंड सदाकत की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की गाड़ी चलाने वाले आरोपी ड्राइवर अरबाज को कल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। अरबाज पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद के बेटे का ड्राइवर बताया जा रहा है।पूरे षणयंत्र का भी खुलासा हुआ है। गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक के इशारे पर उमेश पाल हत्याकांड का पूरा षणयंत्र रचा गया और इसके बाद शूटरों ने इसे अंजाम दिया।पुलिस ने 7 आऱोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है।

जेल में मिलने पहुंचे व्यक्ति से माफिया अतीक अहमद ने दो लोगों की डिटेल्स बताई थी और उन्हें इस षणयंत्र में शामिल होने के लिए कहा था।अतीक ने उसे बरेली जेल में बंद अपने भाई अशरफ से भी मिलने के लिए कहा था।अशरफ से मिलने के बाद शूटरों का नाम और पूरा षणयंत्र रचा गया था।ये पूरा खुलासा गिरफ्तार सदाकत खान से STF की पूछताछ में हुआ है।

इस बीच उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य षणयंत्र रचने वाले सदाकत खान की फोटो सामने आई है।एलएलबी का छात्र सदाकत सपा का करीबी निकला है।सदाकत माफिया अतीक अहमद के परिवार का भी करीबी था।सोशल मीडिया पर सदाकत खान की फोटो पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ वायरल हो रही है।अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद के बेटे अली अतीक अहमद के साथ भी सदाकत की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई।

प्रयागराज सीपी रमित शर्मा ने मंगलवार को एक सनसनीखेज खुलासा किया।सीपी ने बताया कि इस हत्याकांड की साजिश मुस्लिम हॉस्टल के कमरे में रची गई थी।वारदात में शामिल एक साजिशकर्ता सदाकत खान पुत्र शस्मशाद खान को यूपी एसटीएफ ने अरेस्ट किया है। वो गाजीपुर का रहने वाला है।

सीपी ने बताया कि सदाकत एलएलबी का छात्र बताया जा रहा है, जो कि मुस्लिम हॉस्टल में रह रहा था। सदाकत से पूछताछ की जा रही है।

सीपी ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़ में मारा गया अरबाज पुत्र अफाक 50 हजार का इनामी था।इसका अपराधी इतिहास खंगाला जा रहा है। इस मुठभेड़ में एसएचओ को चोट आई है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button