बारातियों से भरी हुई बस में अचानक लगी आग,मची अफरा तफ़री बारातियों ने जैसे तैसे बचाई अपनी जान

अलीगढ़ ।जनपद में उस वक्त एक बड़ी घटना घटित हो गई जब यहां थाना अकराबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग नानऊ पर खुर्जा से एटा जा रही एक बस में अचानक आग लग गई।आपको बता दें कि ये बस बारातियों से भरी हुई थी औऱ इस घटना के बाद यहां चीखपुकार का माहौल पैदा हो गया।इसके बाद यहां आनन फानन में बारातियों ने बस का शीशा तोड़ कर बस से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई।वहीं दूसरी तरफ यहां सूचना पर पुलिस औऱ फायर ब्रिगेड भी आ गई और इस आग पर काबू पा लिया गया।आपको बता दें कि इस घटनाक्रम के बाद यहां प्रत्यक्षदर्शियों की भीड़ एकत्रित होने लगी और लोगों ने बस में फंसे बारातियों को बाहर निकलने में मदद की औऱ यहां पर एक बहुत बड़ा हादसा होने से बचा
संवाददाता अजीत कुमार शर्मा
अतरौली
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



