उत्तर प्रदेश

पटियापार गांव के प्रधान को मारने-पीटने के मामले

पटियापार गांव के प्रधान को मारने-पीटने के मामले को लेकर रविवार को प्रधानों ने मंडल अध्यक्ष व्यास पाण्डेय व ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय की अगुवाई में मिश्रौलिया थाने पर पहुंचकर एसएचओ से मुलाकात की।
सिद्धार्थनगर रिपोर्टर रमेश गुप्ता मिश्रौलिया,
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के पटियापार गांव में चुनावी रंजिश में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से ग्राम प्रधान समेत 10 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

पटियापार गांव निवासी ग्राम प्रधान महेन्द्र कुमार यादव और जितेन्द्र चौधरी के बीच चुनावी रंजिश को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। ग्राम प्रधान के अनुसार शनिवार रात 730 बजे वह बगल के मिठौवा चौराहे पर फोटो लेने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद गांव के जितेन्द्र, बृजभान, रामतीरथ, धर्मेंद्र, ब्रह्मदेव प्रकाश पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मुझे पटक कर लात, घूसा, ईंट डंडों से मारने लगे। शोर सुनकर गांव के रामफेर, हरिओम व राकेश बीच बचाव करने आए तो उन लोगों को भी मारने-पीटने लगे। इससे सभी को गंभीर चोटें

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button