क्रिकेट के महाकुंभ में भयावाडी विजेता और कुही की टीम उप विजेता रही।

क्रिकेट के महाकुंभ में भयावाडी विजेता और कुही की टीम उप विजेता रही।
जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल
शाहपुर : ब्लॉक के ग्राम कुंडी के बाक़ा खोदरी ग्राम के चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में गुरुवार को फाइनल मैच खेले गए। सेमीफाइनल जिसमें ग्राम भयावाडी और ग्राम मयावानी की टीम ने शानदार मुकाबलों में जीत दर्ज की फाइनल मैच में भयावाडी की टीम ने विजय प्राप्त की आयोजक समिति के सदस्य वीरेंद्र उइके ने बताया की टॉस जीतकर भयावाडी की टीम ने पहली बल्लेबाजी चुनी 12 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए वही कुही की टीम 68 रन ही बना सकी। समिति द्वारा भयावाडी की टीम को नगद सात हजार पुरुस्कार स्वरूप प्रदान किए गए फाइनल मुकाबले में भयावाडी टीम के तेज गेंदबाज धर्मेन्द्र झल्लारे ने 1ओवर में 4 विकेट लेकर हैट्रिक बनाई और पूरे मैच के दौरान धर्मेन्द्र झल्लारे ने 3 ओवर में 19 रन देकर 7 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



