उत्तर प्रदेश
Trending

जालोर में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारा, जोधपुर से भरी थी उड़ान

जालोर में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारा, जोधपुर से भरी थी उड़ान

शाम करीब 4.30 बजे के समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसे इमरजेंसी में खेत में उतारना पड़ा।

जोधपुर से आबू रोड़ जा रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण जालोर जिले के पादरली गांव के एक खेत में उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जोधपुर से सेना का हेलिकॉप्टर आबूरोड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 बजे के समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसे इमरजेंसी में खेत में उतारना पड़ा।

जिले के पादरली गांव के कुइया सिंह पुत्र केसर सिंह राजपूत के खेत में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। खेत मे गेहूं की बुवाई की हुई है। पायलट ने हेलिकॉप्टर की सुरक्षित रूप से लैंडिंग खेत कराई। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 3 लोग बैठे थे। लैंडिंग के बाद तकनीकी अधिकारियों को सूचित किया। खेत में हेलिकॉप्टर उतरने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गई, लेकिन पायलट के कहने पर सभी लोग वहां से चले गए। तकनीकी खराबी के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। देर शाम तक भी हेलिकॉप्टर खेत में मौजूद है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button