उत्तर प्रदेश
Trending

प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार ने छात्र/छात्राओं, बेटियों व महिलाओं को किया जागरूक

 

रेहरा बाजार/बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद बलरामपुर के शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के अन्तर्गत श्रीमती ननका देवी कन्धई वर्मा इण्टर कॉलेज बैरिया सुर्जनपुर में थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओम प्रकाश चौहान ने गोष्ठी कर छात्र/छात्राओं/ महिलाओं / बेटियों को स्वावलम्बी और सुरक्षित बनाने हेतु जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं के अधिकारों के सम्बन्ध में जागरुक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने तथा उनमें सुरक्षा/आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘‘मिशन शक्ति” अभियान के तहत थाना रेहरा बाजार पर गठित एंटी रोमियो पुलिस टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा श्रीमती ननका देवी कन्धई वर्मा इण्टर कॉलेज बैरिया सुर्जनपुर में पुलिस पाठशाला लगाकर छात्र/छात्राओं, महिलाओ से संवाद करके उनकी सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें, जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान प्रबंधक शिव कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य राम बहादुर वर्मा, राम निवास जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, राम धीरज विश्वकर्मा, विनोद कुमार, अक्षय वर्मा, राम सरन,चन्द्रभान वर्मा, झिनकाऊ यादव, मालती वर्मा, सीमा वर्मा, लक्ष्मी गुप्ता, सरस्वती तिवारी, शिव कुमार वर्मा, राम बहोर वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि बैरिया सुर्जनपुर राघव राम, प्रधान प्रतिनिधि महुआ गोरख नाथ, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, हरीश चन्द्र वर्मा समेत अन्य कई गणमान्य लोग व काफी संख्या में छात्र/छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button