ब्यावरा की मंडल कार्यसमिति की बैठक महाराज होटल पीपल हैला जोड़ ब्यावरा में सम्पन्न हुई ।

दिनांक 28, 01 ,2023 को भारतीय जनता पार्टी मंडल पिपल्हेला विधानसभा क्षेत्र ब्यावरा की मंडल कार्यसमिति की बैठक महाराज होटल पीपल हैला जोड़ ब्यावरा में सम्पन्न हुई ।
जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अरविंद शर्मा , जनपद अध्यक्ष ब्यावरा जगदीश गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे । बैठक में आगामी कार्य योजनाओं के बारे में चर्चा की गई तथा शक्ति केंद्रों में एक- एक और मीडिया प्रभारी तथा शासन की योजनाओं के प्रभारी की घोषणा की गई तथा समस्त मोर्चा की कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश एवं समर्पण निधि के बारे में चर्चा की गई इस मौके पर मंडल के सभी पदाधिकारी ,शक्ति केंद्र के संयोजक, सहसंयोजक ,प्रभारी ,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। बैठक का
संचालन मंडल महामंत्री रामगोपाल दांगी एवं
आभार मंडल महामंत्री राकेश मीना द्वारा किया गया ।बहुत-बहुत ।।धन्यवाद ।।राधेश्याम यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा
इंडिया न्यूज दर्पण अशोक विश्वकर्मा 9770981223
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



