सास और बड़ी साली को लेकर बाइक से ससुराल जा रहे गांव बिलंदापुर निवासी 23 वर्षीय आसाराम

पुवायां ( शाहजहांपुर ) सास और बड़ी साली को लेकर बाइक से ससुराल जा रहे गांव बिलंदापुर निवासी 23 वर्षीय आसाराम उर्फ आशीष कुमार सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई आशीष ने मृत्यु पूर्व बनाए वीडियो में सास और पत्नी पर हाथ पैर काट कर घायल करने का आरोप लगाया है पुलिस प्रथम दृष्टया हादसा मान रही है भाई सूरज ने बताया की आशीष की पत्नी कुसुमा देवी छह माह से मायके मैं रह रही है आशीष की शादी बंडा के गांव ररुआ से तीन साल पहले हुई थी मंगलवार को सास और बड़ी साली प्रीति देवी आशीष के घर आई थी दोनों ने आशीष से कहां की वह बाइक से उन्हें ररूआ छोड़ दे और उधर से कुसुमा को विदा करा लाएं इस पर आशीष मंगलवार शाम सात बजे दोनों को लेकर ररूआ जा रहा था गांव बिलंदापुर से 6 किलोमीटर दूर गांव बालेमऊ भट्टे के पास वह गंभीर हालत में घायल पड़ा मिला आशीष की सास और साली को भी चोटें आई है आशीष की बाइक का हैंडल टूट गया है घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से बंडा सीएचसी ले जाया गया बाद मैं जिला अस्पताल ले जाते समय आशीष ने दम तोड़ दिया है एंबुलेंस में बनाए गए वीडियो में आशीष सास और पत्नी पर धारदार हथियारों से हाथ पैर काटने का आरोप लगा रहा है उधर आशीष की सास और शाली प्रीति देवी का कहना है की बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई थी हादसे मैं आशीष के साथ वह और उनकी बड़ी बेटी भी घायल हो गई है आशीष ने क्यों और क्यों आरोप लगाए हैं उसकी उन्हें जानकारी नहीं है बंडा सीएचसी के अधीक्षक का कहना है की आशीष के साथ दो महिलाएं को घायल अवस्था में पुलिस आशीष के घायल होने की बजा प्रथमदृष्टया दुर्घटना मान रही है पुलिस का मानना है की दो महिलाओं के लिए इस तरह किसी युवक पर सारे आम धारदार हथियारों से इस तरह हमला करना संभव नहीं है पास मैं ही दो इंट भट्टे भी हैं किसी ने आशीष के सोर मचाने या चीखने की आवाज भी नहीं सुनी आशीष के सांस और साली खुद भी घायल हैं इसके अलावा बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है किसी हमले मैं बाइक इस तरह क्षतिग्रस्त नहीं हो सकती है थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया की आशीष का वीडियो मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और आशीष के वीडियो घटनास्थल का निरीक्षन और सास साली के बयान की जांच कर जो निस्क्रीय निकालेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी सीएचसी लाया गया था आशीष और एक महिला को रेफर कर दिया गया आशीष के हाथ और जांच के बाद गहरे जख्म थे आशीष की साली को उनके परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है उनके हाथ की हड्डियां टूटना बताई जा रही हैं सास के मामूली चोटें आई है
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



