अयोध्याउत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण के वित्तीय सहयोग एवं चाइल्ड फंड इंडिया

( जिला संवाददाता,नरेंद्रतिवारी,)

धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण के वित्तीय सहयोग एवं चाइल्ड फंड इंडिया के तकनीकी सहयोग से पारस फाउंडेशन द्वारा महिला किसानों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल प्रियदर्शी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह जी, खंड विकास अधिकारी भावना यादव जी, सहायक कृषि अधिकारी सोहावल रंजीत त्रिपाठी जी, ब्लॉक तकनीकी अधिकारी दीपक कुमार, ADO ISB मनोज तिवारी जी, ADO Women सुषमा रानी जी व संस्था प्रमुख श्रीमती एकता सिंह के साथ सभी अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया मुख्य अतिथियों को बुके व पुष्प गुच्छ देकर महिला किसानों द्वारा सम्मानित किया गया महिला किसानों ने अतिथियों का स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था से रोहित सिंह जी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में नागरिक समाज संगठनों का शुद्धीकरण परियोजना का संचालन पूर्वांचल के 10 जनपदों में किया जा रहा है इसके अंतर्गत हमारे सोहावल ब्लॉक में संस्था पारस फाउंडेशन द्वारा 1509 महिला किसानों को संगठित कर एवं प्रशिक्षित कर उन्हें एक सफल कृषि उद्यमी के रूप में स्थापित किया जा रहा है सभी तकनीकी जानकारी कृषि में किसानों की आय दोगुनी हो इसके उद्देश्य से अयोध्या प्रगति महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का गठन किया गया है जिससे क्षेत्र में महिला अपनी पहचान स्थापित कर सशक्क्त हो सकें, ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल प्रियदर्शी जी द्वारा क्षेत्र में किसी समस्या के लिए उनसे संपर्क करने का आश्वाशन दिया गया ब्लॉक प्रमुख जी द्वारा पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हमारे दैनिक जीवन में ऑक्सीजन का बहुत महत्व है इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं ADO ISB जी द्वारा पर्यावरण पर विस्तृत जानकारी व उसके महत्व के बारे में बताया गया एवं ब्लॉक पर आने वाले तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी गई और अपनी तरफ से पूरा सहयोग करने का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया । ब्लॉक प्रमुख श्री अनिल प्रियदर्शी व प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह व उपस्थित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सभी महिलाओ को पौध वितरित किया गया अंत में ब्लॉक प्रमुख व वीडियो मैडम द्वारा ब्लाक परिसर में पीपल व आम का पौधरोपण किया गया सभी अधिकारियों द्वारा सभी महिलाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए सभी महिला किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रोहित सिंह, शाश्वत त्रिपाठी, सतगुरु प्रसाद, राजेंद्र कुमार आदि लोग 100 महिला किसानों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button