नागरिक सुरक्षा कोर के पदाधिकारियों की नियुक्ति जिलाधिकारी ने की

(संवाददाता अय्यूब आलम)
गोंडा जनपद में नागरिक सुरक्षा कोर की एक अति आवश्यक बैठक दिया पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमे नागरिक सुरक्षा कोर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान सहायक उप नियंत्रक मनोज वर्मा द्वारा किया गया।
मनोज वर्मा ने बताया कि आज वो ऐतिहासिक पल है जिसमे नागरिक सुरक्षा कोर गोंडा के उन सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया जा रहा है जिनकी नियुक्ति गोण्डा के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार जी,जो नागरिक सुरक्षा कोर गोण्डा के नियंत्रक हैं, के द्वारा आगामी तीन वर्षो के लिए की गई है। उन्होंने डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव को गोण्डा नगर का चीफ वार्डन बनने पर शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्ति की कि उनके कुशल नेतृत्व में सिविल डिफेंस गोण्डा बेहतरीन कार्य करेगा।
वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर के द्वारा आपदा प्रबन्धन के लिए कुशल एवं प्रशिक्षित मानव शक्ति प्राप्त हो सकेगी। जिन स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गई है वो जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सौंपे गए समस्त कार्यों को मूर्त रूप प्रदान करेंगे। इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने माननीय जिलाधिकारी, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा आपदा विशेषज्ञ राजेश का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
गोण्डा सिविल डिफेंस के इतिहास में दर्ज होने वाले डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव (चीफ वार्डन), जसपाल सिंह सलूजा (डिप्टी चीफ वार्डन), बलबीर (स्टाफ अफसर टू चीफ वार्डन), भूपेंद्र प्रकाश आर्या (डिवीजनल वार्डन), दीपक सिंह (डिप्टी डिवीजनल वार्डन), विद्या धर द्विवेदी( स्टाफ अफसर टू डिवीजनल वार्डन), दीपक कुमार श्रीवास्तव (घटना नियंत्रण अधिकारी), मुनाजिर (घटना नियंत्रण अधिकारी), नवनीत धर (घटना नियंत्रण अधिकारी) को जिलाधिकारी उज्ज्वल कुमार के द्वारा आगामी 3 वर्षो के लिए सिविल डिफेंस में वार्डन पद पर नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित अश्वनी कुमार, राजा बाबू तिवारी, सुरभि तिवारी, हिमांशु कुमार कश्यप, अरविंद जायसवाल, मदन कुमार ने नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


