उत्तर प्रदेशकुशीनगर

झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम से किया दुष्कर्म,

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर।

कुशीनगर: झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार।सेवरही थाना क्षेत्र में घुमकर लोगों का इलाज करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर ने चार साल की मासूम बच्‍ची के साथ हैवानियत की।पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मंगलवार को हुई इस शर्मनाक घटना का शनिवार को सीओ ने खुलासा किया।सेवरही थाने पर प्रेसवार्ता में तमकुहीराज सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने वारदात का खुलासा किया। बताया कि नगर पंचायत सेवरही सीमा विस्तार क्षेत्र के एक वार्ड में गत 30 मई को घर से दूर खेल रही मासूम बच्ची को एक झोलाछाप डॉक्टर ने अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घर पहुंची रोती हुई मासूम सिर्फ डॉक्टर से डर लगने की बात कह पा रही थी। परिजन उसका इशारा समझ नहीं पा रहे थे। इसी बीच गुरुवार को उस बच्ची ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर को देखा तो डरकर घर में भागी। अपनी मां को बताई यही डाक्टर है। खुद पर शक होते देख झोलाछाप डॉक्टर वहां से भाग गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। सेवरही पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार सुबह कस्बे के हनुमान कुट्टी चौराहे से उसे गिरफ़्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान अमरनाथ महतो पुत्र मिश्री महतो निवासी ग्राम रघुनंदनपुर, थाना फुलवरिया, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में केसदर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी मंगेश मिश्रा, एसआई शशांक राय, कांस्टेबल सूबेदार यादव, दिलीप चौरसिया, महिला कांस्टेबल पूनम गुप्ता, सुमन सिंह आदि शामिल रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button