उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन कर वीडियो डालना पड़ा महंगा गया जेल-

सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन कर वीडियो डालना पड़ा महंगा गया जेल-

संवाददाता अय्यूब आलम

जनपद गोंडा थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक लड़के का अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह लड़का रौब जमाने के लिए असलहा का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा तत्काल प्र0 नि0 वजीरगंज को कार्यवाही कर अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने व उस अवैध तमंचे को बरामद करने के निर्देश दिये थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस ने अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त इंद्रसेन चौहान उर्फ रितिक चौहान पुत्र रामदीन चौहान निवासी ग्राम सराय खत्री थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को मुखबिर खास की सूचना पर दुर्जनपुर पचुमी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button