उत्तर प्रदेश

पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई

पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई

शाहजहांपुर/जलालाबाद। पुलिस ने बीती रात भुडिया तिराहे से एक मादक पदार्थ तस्कर अजय कुमार पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम कर दोला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए तस्कर के पास से 20 लाख रुपए कीमत की 200 ग्राम अफीम एवं बाइक बरामद हुई आरोपी इस अफीम को झारखंड के होटलों एवं ढाबो पर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने बताया पुलिस ने 20 लाख की अफीम साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 200 ग्राम अफीम बाइक बरामद की है। जलालाबाद का रहने वाला आरोपी तस्कर झारखंड से होटल और ढाबों पर सप्लाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी ने बताया जलालाबाद की भुड़िया तिराहे देर रात चेकिंग अभियान के तहत अफीम तस्कर अजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 200 ग्राम अफीम बाइक बरामद की है। बरामद 200 ग्राम अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए बताई जा रही है। इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्टर अवनीश कश्यप

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button