उत्तर प्रदेश

कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ की हड्डी:धरमु सिंह विधायक

कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भैंसदेही ब्लाक के सावंलमेंढ़ा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक धरमुसिंह सिंह के आतिथ्य में और जिला अध्यक्ष नारायण धोटे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिला मीडिया प्रभारी योगेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की विचार धारा से प्रभावित होकर मंच पर ही सुखदेव घाणेकर, राजेन्द्र महाले, ब्लाक अध्यक्ष दिनेश महाले सरपंच राम भलावी, किसान कांग्रेस अर्जुन वामनकर की उपस्थिति में 11 भाजपा समर्थक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदयस्ता ग्रहण की। जिनका शाल, श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर धरमु सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का अस्तित्व है। उन्होने कहा कि कांग्रेस आज जिस मुकाम पर है यहां तक लाने में कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपना सर्वस्व दिया है। श्री सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ के द्वारा नारी सशक्तिकरण, किसानों और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की जाएगी। जिसमें नारी सम्मान योजना प्रमुख रूप से होगी। नारायण धोटे ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बस थोड़ी से और मेहनत कर ले प्रदेश में कांग्रेस की 150 से अधिक सीट आना सुनिश्चित है। कार्यक्रम का संचालन सरपंच श्रीराम भलावी ने और आभार अर्जुन वामनकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर आईटी सेल के भाई कादरशाह, उपसरपंच श्री दहीकर, अमित श्रीवास्तव, छोटू सिरसाम, प्रमोद सोनी, अशफाक, ईस्माईल भाई, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button