उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

थाना सादुल्लाहनगर पुलिस टीम ने एक इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सादुल्लाहनगर /बलरामपुर। पुलिसअधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदयराज सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर बृजानंद सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सादुल्लाहनगर की पुलिस टीम ने एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना सादुल्लाह नगर द्वारा दिनांक 13/01/2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 295/2014 धारा 304, 323 आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त अब्दुल वाहिद पुत्र जमाल निवासी ग्राम रानीपुर थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर जो 10 वर्षों से फरार चल रहा था, को आज समय करीब सुबह 7:30 बजे गद्दीपुर बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा ₹– 20000 का इनाम घोषित किया गया था।

अभियुक्त का नाम व पता:

अब्दुल वाहिद पुत्र जमाल निवासी ग्राम रानीपुर थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम:

1- प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर बृजानंद सिंह।
2- अतिरिक्त निरीक्षक शम्भू सिंह।
3- उपनिरीक्षक अब्दुल कादर खान।
4- हेड कॉन्स्टेबल अजय सिंह।
5- हेड कॉन्स्टेबल धर्मेन्द्र मिश्रा।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button