कुशीनगर: सीओ कसया कुंदन सिंह ने किया घटना का खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर। कुशीनगर: सीओ कसया कुंदन सिंह ने किया घटना का खुलासा
– युवती की हुई हत्या की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण,आलाकत्ल के साथ आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार।एसपी धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना कसया,स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा झुंगवा नहर पुल के पास से थाना कसया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 454/2023 धारा 302 भादवि0 से संबंधित एक युवती की हुई हत्या की घटना का 48 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त विरेन्द्र पासवान पुत्र जवाहर पासवान निवासी मूइधरपुर बढैया चौक थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक चाकू बरामद कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष डा0 आशुतोष कुमार तिवारी,नि0 सुशील कुमार शुक्ला स्वाट प्रभारी,व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव,एसआई विवेक कुमार पाण्डेय,एसआई आलोक कुमार यादव स्वाट टीम,एसआई शरद भारती सर्विलांस प्रभारी,एसआई चन्दन मौर्या,कम्प्यूटर आप0 सुशील कुमार सिंह सर्विलांस टीम,कम्प्यूटर आप0 शम्मी कुमार सर्विलांस टीम,हे0कां0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम,कां0 आतीश कुमार सर्विलांस टीम,कां0 रणजीत यादव स्वाट टीम,कां0 अभिषेक मौर्या,कां0 सोनू यादव,कां0 साहिल यादव शामिल रहे।अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मृतका का उससे प्रेम प्रसंग था मृतका उससे शादी के लिए दवाब बना रही थी तथा कह रही थी कि शादी नही करोगे तो मैं तुम्हे बर्बाद कर दूंगी। इसी कारण उसने मृतका की हत्या करने की योजना बनायी तथा उसकी हत्या कर दिया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


